प्रेग्नेंट महिलाओं में नहीं होनी चाहिए इस विटामिन की कमी, जानिए क्यों

0
Share

वैसे तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में सभी प्रकार के विटामिन्स का होना जरुरी होता है। लेकिन सभी विटामिन्स में महिलाओं के लिए विटामिन डी का होना बहुत जरुरी होता है। शरीर में उचित मात्रा में विटामिन डी मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में इस जरुरी विटामिन की कमी हो जाए तो इसके चलते बच्चे के विकास पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।  ऐसे में लोगो को इस बात का पता होना चाहिए की प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन डी का सेवन किया जाना क्यों  जरुरी होता है।

  1. यदि शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इसके कारण महिलाओं को डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  2. यदि शरीर में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होगा तो इससे न केवल इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है बल्कि मां को कई समस्याओं से बचाया भी जा सकता है।
  3. जब महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।
  4. जब शरीर में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है तो इससे ना केवल बच्चों का विकास सही प्रकार से होता है बल्कि महिला की इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है।
  5. जब प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होगा तो इससे डिलीवरी के वक्त सर्जरी से भी बचा जा सकता है।

यदि किसी महिला  के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो उसके लक्षण होते हैं जैसे मूड स्विंग की समस्या, चिड़चिड़ापन की समस्या, मांसपेशियों में दर्द और ऐठन की समस्या, हमेशा थकान महसूस करने की समस्या, कमजोरी महसूस करने की समस्या, हड्डियों में दर्द महसूस करने की समस्या आदि हो सकती है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला को तुरंत इस तरफ ध्यान देना चाहिए।


Share