एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को कई कैटेगरी में ऑस्कर 2023 के लिए भेजा गया हैव वहीं, ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में फिल्म के गाने ‘नातू नातू’ ने नॉमिनेशन में जगह बनाई ह।
ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए पांच गानों को नॉमिनेट किया गया है। जिनमें से एक है आरआरआर का ‘नातू नातु’। इससे पहले इस गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में भी अवॉर्ड जीता था।
2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर प्रसिद्ध निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर 2022 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी फिल्म का हिस्सा थे।
इस फिल्म को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसमें दिखाया गया वीएफएक्स भी लोगों को पसंद आया और आरआरआर ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
पुरस्कार
(SONG) गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए पुरस्कार प्राप्त हुआ था। जूनियर एनटीआर, राम चरण और
आलिया भट्ट के लिए ये बेहद खुशी की बात थी।
साथ ही यह भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व की बात है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को दरअसल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. लेकिन उन्हें बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला।