डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। वह रामूजी फिल्म सिटी हैदराबाद में वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग कर रहे थे। हादसा उसी दौरान हुआ। खबर है कि कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी के हाथ में चोट लग गई है। जिसके बाद प्रोडक्शन टीम द्वारा उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनके हाथ का माइनर ऑपरेशन किया। हालांकि, सर्जरी के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह फिलहाल स्वस्थ हैं।
रोहित शेट्टी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं
रोहित शेट्टी अपने दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। रोहित की फिल्मों में सितारे कार, बाइक और हेलीकॉप्टर से एक्शन करते हुए नजर आते हैं। उनकी फिल्मों में मारधाड़ को बड़े ही सिनेमाई अंदाज में पेश की जाती है। आपको बता दें कि रोहित एक कॉप बेस्ड वेब शो लेकर आ रहे हैं जिसकी शूटिंग फिलहाल रामूजी फिल्म सिटी में हो रही है। कहा जा रहा है कि यह वेब सीरीज रोहित का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीक्वेंस में कार चेज़ सीक्वेंस और अन्य हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट सीन शामिल हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
रोहित शेट्टी हाल ही में फिल्म सर्कस लेकर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब 2023 में रोहित शेट्टी अजय देवगन की सिंघम 3, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंडियन पुलिस फ़ोर्स वेब सीरीज़, सूर्यवंशी 2 और गोलमाल 5 जैसी फ़िल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि गोलमाल के पांचवें पार्ट में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।