Image Source : @SECBIHAR/TWITTER
बिहार निकाय चुनाव
Bihar Nagar Nikay Election Result 2022 live : बिहार निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। बुधवार को हुए मतदान में राज्य के 23 जिलों में 11,127 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गया था। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ‘पटना नगर निगम (पीएमसी), दो नगर परिषदों और 49 नगर पंचायतों सहित 17 नगर निगमों में हुए चुनाव में पड़े वोटों की गिनती 68 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।’ उन्होंने कहा, ‘ये केंद्र बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं। हिंसा की छिटपुट घटनाओं से राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान प्रभावित हुआ था। इन चुनावों में राज्य के लगभग 62 लाख मतदाताओं में से 57.17 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
Live updates :Bihar Nagar Nikay Election Result 2022 live update 30 Dec 2022
Refresh
Dec 30, 2022
2:50 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
समस्तीपुर में लालू कैबिनेट के पूर्व मंत्री वार्ड पार्षद बने
लालू प्रसाद की कैबिनेट में मंत्री रह चुके रामाश्रय सहनी ने समस्तीपुर नगर चुनव में वार्ड कमिश्नर का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने वार्ड संख्या 38 से किस्मत आजमाई और भारी बहुमत से चुनाव जीतने में सफल रहे। 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद के कैबिनेट में मंत्री थे।
Dec 30, 2022
2:47 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
अररिया में मेडिकल की छात्रा बनी मुख्य पार्षद
अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत में मेडिकल की छात्रा ने मुख्य पार्षद का चुनाव जीत लिया है। मेडिकल की छात्रा का नाम सन्नू कुमारी है और वह डीएमसीएच दरभंगा में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। सन्नू कुमारी को कुल 5493 वोट प्राप्त हुए।
Dec 30, 2022
1:37 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
सुपौली के निर्मली नगर पंचायत का रिजल्ट आया
सुपौल के निर्मली नगर पंचायत से उप मुख्य पार्षद पद पर ललिता देवी ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर तीन से उनके पति विष्णु देव महतो ने जीत हासिल की।
Dec 30, 2022
1:35 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
आनंद नगर पंचायत से चंद्रावती देवी जीतीं
आनंद नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद के लिए चंद्रावती देवी ने जीत दर्ज की, उपमुख्य पार्षद पद के लिए पुनित कुमार विजयी घोषित।
Dec 30, 2022
1:33 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
वैशाली के पातेपुर नगर पंचायत में पार्षद पद के नतीजे आए
वैशाली के पातेपुर नगर पंचायत में पार्षद पद पर वार्ड 1 से सदरुन निशा,वार्ड 3 से उत्कर्ष कुमार, वार्ड 4 से संगीता देवी, वार्ड संख्या 6 से अमृता कुमारी, वार्ड संख्या 7 से जय लाल पासवान ने जीत दर्ज की।
Dec 30, 2022
1:31 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
सीवान वार्ड 5 से जैदा खातून ने जीत दर्ज की
सीवान : पार्षद पद पर वार्ड 5 से शोभा देवी, वार्ड 6 से दीपक कुमार, वार्ड 7 से असलम और वार्ड 9 से पल्लवी प्रिया ने जीत हासिल की।
Dec 30, 2022
1:30 PM (IST)
Posted by Niraj Kumar
सीवान वार्ड एक से जैदा खातून ने जीत दर्ज की
सीवान : पार्षद पद के लिए वार्ड एक से जैदा खातून और वार्ड 2 से सुनीता देवी ने जीत दर्ज की। वार्ड 3 से पवन कुमार औ वार्ड 4 से संगीता देवी विजयी।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिहार सेक्शन